फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के काम तय समय में पूरा करें: राजनाथ सिंह

Tue, 25 Aug 2020 02:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यूपी के डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए हुए एमओयू की समीक्षा की। इस दौरान सभी प्रस्तावित कार्य तय समयावधि में पूरे कराने के निर्देश दिए। राज्य सरकार निवेशकों से लगातार संपर्क बनाए रखे और उनकी समस्याओं का समाधान कराए।
विज्ञापन


उन्होंने लखनऊ और आगरा में भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा, रक्षा उत्पादन विभाग की नई नीति का कैबिनेट नोट तैयार है और इसे सितंबर में जारी कर दिया जाएगा। वहीं, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने रक्षामंत्री को बताया कि परियोजना के लिए अनुमोदित भूमि 1461.0579 हेक्टेयर में से 1310.2532 हेक्टेयर भूमि लगभग 90 फीसदी पर कब्जा मिल चुका है।

झांसी में 1025.4672 हेक्टेयर, चित्रकूट में 95.9340 हेक्टेयर, अलीगढ़ में 47.8440 हेक्टेयर और कानपुर में 141.0080 हेक्टेयर जमीन प्राप्त हो चुकी है। आगरा में टीटीजेड से बाहर और लखनऊ में रिंग रोड के आसपास जमीन देखी जा रही है। विभिन्न कंपनियों ने 3732 करोड़ रुपये के निवेश करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इनमें से ऑडिनेंस, एचएएल, बीईएल, पीटीसी इंडस्ट्रीज व एमकेयू ने कार्य भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय से पूरा किए जाएंगे। वहीं, अपर मुख्य सचिव व यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के लिए 32 एमओयू हो चुके हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विभाग आलोक कुमार और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें