उन्होंने बताया कि रिवर फ्रंट शो के प्रस्तावित ले आउट में टैंक राइडिंग स्थल के समीप ही विशेष तौर पर निर्मित हैंगर पंडाल में तीनों सेना की तरफ से एक प्रदर्शनी के साथ युद्धक साजो समान व उपकरण से जुड़े स्टाल लगाए जाएंगे। इस दौरान पंडाल में बने सांस्कृतिक मंच पर सेना के तीनों बैंड प्रस्तुति देंगे। एक डाग शो का आयोजन भी होगा। सीडीओ ने बताया कि हनुमान सेतु साइड में अधिकतम ढाई हजार दर्शकों के बैठने के इंतजाम होंगे।
इसके लिए प्रशासन द्वारा एक निर्धारित टिकट दर भी तय होगी। टिकट राशि का निर्धारण रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक बाद होगा। जबकि रिवर साइड के दूसरी तरफ लक्ष्मण मेला स्थल की ओर से भी शो को देखने के प्रबंध प्रशासन करेगा। इसके लिए दर्शकों को किसी भी तरह का कोई टिकट नहीं खरीदना होगा।
सेना के टैंक संग बनेगा सेल्फी प्वाइंट
रिवर साइट के दूसरी तरफ जुटने वाले दर्शकों के लिए प्रशासन सेना के सहयोग से लक्ष्मण मेला पार्क के समीप सेना के युद्धक टैक के साथ सेफ्ली लेने का एक प्वाइंट भी बनाएगा। ताकि टिकट लेकर मुख्य शो स्थल तक न पहुंच पाने वाले दर्शक भी टैंक के साथ सेल्फी खीच कर अपनी इच्छा पूरी कर सके।
सेना द्वारा इस शो में चार टैंक व एक आर्म्ड व्हीकल सामने लाया जाएगा। इसमें से दो टैंक दोनों तरफ प्रस्तावित सेल्फी स्थल पर रहेंगे, जबकि दो अन्य टैंक दो सौ मीटर के दायरे में टैंक राइडिंग का लुफ्त देंगे।
प्रस्तावित ले आउट में आयोजन के लिए तैयार होने वाले मुख्य प्रदर्शनी स्थल के समीप ही शो देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए खान पान के इंतजाम को फूड कोर्ट क्षेत्र बनेगा। खाटू श्याम मंदिर से सटे इस फूट कोर्ट इलाके में शहर के नामचीन प्रतिष्ठानों के लजीज व्यंजन युक्त स्टाल दर्शकों को जबरन ही अपनी ओर खींचेंगे।