फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह व मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर, जानें- क्या है मामला

Tue, 31 Oct 2017 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमित शाह व मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
‘कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ’ जैसा बयान देने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन


एसीजेएम सुनील कुमार ने मामले की सुनवाई के लिए 4 नवंबर की तारीख तय की है। कांग्रेस कार्यकर्ता गंगा सिंह ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि उन्हें समाचार पत्रों से पता चला कि भाजपा की ओर से वक्तव्य दिया गया है कि ‘कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ’।

इस समाचार के साथ केंद्रीय मंत्री की फोटो भी छपी है। कहा गया कि किसी के लिए व्यक्तिगत बयान देना तो ठीक है, लेकिन कांग्रेस प्रतिष्ठित कार्यकर्ताओं का समूह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूची कांग्रेस को आतंकवाद समर्थक बताने पर कार्यकर्ताओं और वादी की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें