फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री पर टिप्पणी का मामला: राहुल गांधी के वकील ने बीमार होने की बात कह मांगा मौका, अब सुनवाई 16 को

Wed, 04 Dec 2024 01:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट से बीमार होने की बात कहकर मौका मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : एक्स/कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वकील ने बीमार होने के कारण कोर्ट से मौका मांगा। इससे परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र से जिरह नहीं हो पाई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई 16 दिसंबर की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर बंगलुरु में तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

ये भी पढ़ें - संभल हिंसा के आरोपियों से मुलाकात कराने वाले जेलकर्मियों पर गिरी गाज, निलंबित किए गए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संभल हिंसा: अखिलेश यादव बोले- प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया
विज्ञापन


इसको लेकर कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय मिश्रा ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। इसमें राहुल गांधी की जमानत व बयान दर्ज हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें