फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम की पैड़ी के विस्तार के साथ बढ़ेगा दीपोत्सव का लक्ष्य, नया स्वरूप आने लगा सामने

Mon, 16 Mar 2020 02:19 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरि की पौढ़ी की तर्ज पर बनी राम की पैड़ी का नया स्वरूप भव्य रूप में सबके सामने आने लगा है। राम की पैड़ी के सुंदरीकरण के अंतिम चरण का काम तेज गति से चल रहा है। अंतिम चरण में दो स्कैप चैनल सहित 495 मीटर घाट का निर्माण कराया जाना है ताकि राम की पैड़ी सुंदर दिखने के साथ-साथ अविरल रूप में भक्तों को आकर्षित कर सके। राम की पैड़ी के नए स्वरूप के सामने आने के बाद राम की पैड़ी सरयू घाट तक तीन गुना लंबी हो जाएगी।

विज्ञापन


भव्य पक्के घाट आकार लेने लगे हैं। अगले दीपोत्सव का लक्ष्य दोगुना हो सकता है। योगी सरकार करोड़ों खर्च कर राम की पैड़ी को हरि की पौढ़ी से भी भव्य बनाने में जुटी है।

राम की पैड़ी को भव्य बनाने का काम जारी है 
मालूम हो कि राम की पैड़ी रीमॉडलिंग का कार्य करीब 50 करोड़ की लागत से दो चरण में प्रस्तावित था। अब दूसरे चरण का काम चल रहा है अगले दीपोत्सव में राम की पैड़ी भव्यता का पर्याय होगी। दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र रही राम की पैड़ी का जल प्रवाह एक बार फिर थमने से राम की पैड़ी सूरत बदल गई है हालांकि यह स्थिति राम की पैड़ी के चल रहे सुंदरीकरण कार्य के अंतिम चरण के कारण हुई है।
विज्ञापन


सरयू तक दूसरा सिरा अभी नहीं जुड़ पाया है जिससे पंप से लिफ्ट पानी बाहर नहीं निकल रहा था। ऐसे में पानी छोड़ना बंद करके अब दूसरे चैनल का काम पूरा किया जा रहा है, फिर जल प्रवाह सुनिश्चित होगा। सिविल परियोजना के तहत चल रहे काम के तहत राम की पैड़ी का जल प्रवाह वर्ष भर अविरल रहे इसका प्रयास हो रहा है।

दो स्कैप चैनल 185 मीटर व 85 मीटर के तैयार हो चुके हैं। इसी लेवल से पैड़ी के नहर में वाटर रिलीज किया जाना है। इस लेवल पर किसी भी मौसम में जलस्तर चाहे जितना भी घटे पानी की कमी नहीं होने पाएगी। इसके अलावा राम की पैड़ी के गांधी पार्क से लेकर चौधरी चरण सिंह पार्क तक 495 मीटर घाट भी बनाकर पैड़ी को सुंदर बनाने का काम हो रहा है।

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित कहते हैं कि राम की पैड़ी नए रूप में जिस तरह आकार ले रही है उस रूप में अगले दीपोत्सव का लक्ष्य बढ़ जाएगा। पैड़ी के पूरब दिशा में चौधरी चरण सिंह घाट तक दिव्य-भव्य घाट बनने के बाद दीपोत्सव के लिए करीब एक किमी तक घाट मिलेगें ऐसे में दीपोत्सव का लक्ष्य बढ़ना तय है।

राम की पैड़ी के घाट बने सिक्स लेन के निर्माण में सहायक
मुख्यमंत्री की मंशानुरूप राम की पैड़ी की रीमॉडलिंग के लिए चल रहे कार्य से अयोध्या शहर को दोहरा लाभ मिलने जा रहा है। एक तरफ अनवरत जल प्रवाह से जहां राम की पैड़ी के घाट स्नान योग्य हो जाएंगें। वहीं दूसरी ओर हाइवे से अयोध्या शहर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को छह लेन में बदलने में भी मदद मिल रही है।

इसी के चलते बंधा तिराहा नयाघाट पर राम की पैड़ी के पूर्वी छोर पर मुख्य चैनल सेक्शन पर आरसीसी छत की ढलाई कराई जा रही है। इससे बंधा तिराहा जंक्शन पर सड़क की चौड़ाई साठ मी हो गई है। इसके अतिरिक्त हाइवे संपर्क से मुख्य चैनल को जोड़ने वाले रास्ते पर भी आरसीसी छत डाली जा चुकी है। इसके अलावा 105 मीटर नए घाट का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप करोड़ों खर्च कर राम की पैड़ी को दिव्य-भव्य बनाने का काम किया जा रहा है। अगले तीन महीने के भीतर राम की पैड़ी भव्य घाटों के साथ अविरल नजर आएगी। अबकी बार दीपोत्सव में राम की पैड़ी का स्वरूप आकर्षक होगा। पैड़ी के सुंदरीकरण का काम प्राथमिकता के आधार पर तेजी से किया जा रहा है। - वेदप्रकाश गुप्ता, नगर विधायक अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें