फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नियामक आयोग के चेयरमैन बने देश दीपक

Tue, 24 Sep 2013 09:24 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग एक साल से खाली पड़े उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (यूपीईआरसी) के चेयरमैन पद पर सेवानिवृत्त आईएएस अफसर देश दीपक वर्मा की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


सदस्य के पद पर एनटीपीसी के सेवानिवृत्त निदेशक आईबी पांडेय की नियुक्ति हुई है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद सोमवार को ऊर्जा विभाग ने दोनों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए।
आयोग के चेयरमैन का पद पिछले साल अक्तूबर से खाली था, जबकि सदस्य का एक पद इस साल जून में रिक्त हुआ।

चेयरमैन व सदस्य के पदों पर नियुक्ति के लिए शनिवार को जस्टिस केएस राखरा की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई थी। समिति ने दो-दो नामों का पैनल तैयार करके मुख्यमंत्री के पास अनुमोदन के लिए भेजा था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रविवार को देश दीपक वर्मा व आईबी पांडेय की नियुक्ति के लिए हरी झंडी दे दी। वर्मा 1978 बैच के आईएएस अफसर हैं और इसी साल जुलाई में रिटायर हुए।

आईबी पांडेय एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक के रूप में लखनऊ में तैनात रह चुके हैं। प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल ने बताया कि वर्मा और पांडेय की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें