दीपक सिंघल उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। प्रमुख सचिव सिंचाई रहे सिंघल ने यूपी के 48वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार शाम सिंघल को मुख्य सचिव बनाने को मंजूरी दी। सिंघल प्रमुख सचिव गृह सहित कई अहम पदों पर रह चुके हैं।
1982 बैच के आईएएस अफसर सिंघल आलोक रंजन का स्थान लेंगे। रंजन 30 जून को रिटायर हुए थे। मुख्यमंत्री आलोक रंजन के रिटायर होने के समय कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार को मुख्य सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपकर विदेश चले गए थे।
मंगलवार को विदेश से लौटने के बाद से ही वे मुख्य सचिव की तैनाती को लेकर शासन व पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों से विचार-विमर्श कर रहे थे।
बुधवार शाम उन्होंने सिंघल को मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश कर दिया। सिंघल ने तत्काल मुख्य सचिव कार्यालय पहुंचकर प्रवीर कुमार से कार्यभार ग्रहण कर लिया।