फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पार्किंसन के इलाज में डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी प्रभावी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। पार्किंसन रोग से पीड़ित मरीजों के लिए डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस) सर्जरी प्रभावी उपचार विकल्प हो सकती है। वर्ल्ड पार्किंसन डे पर शनिवार को शहीद पथ स्थित निजी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


डॉ. अनुप कुमार ठक्कर ने बताया कि पार्किंसन के मरीजों को दवाएं नियमित रूप से लेनी चाहिए। हाथों का कांपना, चलने में कठिनाई और शरीर में अकड़न इसके प्रमुख लक्षण हैं, जो आमतौर पर 60 वर्ष से अधिक उम्र में दिखते हैं। न्यूरोलॉजी निदेशक डॉ. रतिश जुयाल ने लक्षणों की समय पर पहचान के महत्व पर जोर दिया।
न्यूरोसर्जरी निदेशक डॉ. कमलेश सिंह भैसौरा ने बताया कि जब दवाओं का असर कम होने लगता है, तब सर्जरी का विकल्प अपनाया जा सकता है। न्यूरोसर्जरी निदेशक डॉ. रवि शंकर के अनुसार, डीबीएस सर्जरी मस्तिष्क के विशेष हिस्से पर प्रभाव बनाकर लक्षणों को नियंत्रित करती है। इससे दवाओं की जरूरत कम होती है और मरीज की जीवनशैली बेहतर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें