नगराम। निगोहां-नगराम पर समेसी बिजली उपकेंद्र के पास मंगलवार को आई आंधी में टूटकर गिरा बिजली का खंभा पांच दिन तक यूं ही पड़ा रहा। खतरों के बीच लोग आते-जाते रहे। बिजली विभाग के अधिकारियों की नींद तब टूटी, जब इस मामले में शनिवार को उन्हें फोन किया गया। आनन-फानन इसे हटाकर नया खंभा लगाया गया।
विज्ञापन
विभाग की इस लापरवाही पर ग्रामीणों में नाराजगी भी दिखी। उपकेंद्र समेसी के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि यह ट्यूबवेल फीडर का खंभा था, जो आंधी के दौरान तारों पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था। खंभा सड़क किनारे गिरा पड़ा था, जिसे अब हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि नया खंभा स्थापित कर दिया गया है। अब इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सुरक्षित है।