फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 जनवरी को मनेगा यूपी दिवस, जानें योगी कैबिनेट के बड़े फैसले

Tue, 02 May 2017 07:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कैब‌िनेट फैसलों की जानकारी देते मंत्री
विज्ञापन
यूपी सरकार की पांचवीं कैब‌िनेट की बैठक सीएम आद‌ित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में हुई। इस बैठक में तबादला नीत‌ि 2017-18 पर मुहर लगाई गई।  जनपद में 3 साल और मंडल में 7 वर्ष समूह ग और घ के अधिकारियों का ट्रांसफर करने का प्रावधन है। तबादला नीति के तहत 20 प्रतिशत की सीमा तक स्थानांतरण किए जा सकते हैं। दिव्यांगजनों को इससे बाहर रखा गया। समूह घ का स्थानांतरण विभागाध्यक्ष करेंगे, तबादले 30 जून तक होंगे।
विज्ञापन


यूपी में एक जुलाई से जीएसटी बिल लागू करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिली।

बैठक के बाद मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने बताया, भारतीय जनता पार्टी और योगी जी का मानना है क‌ि कोई भी देश हो या राज्य हो उसके स्वाभिमान के ल‌िए उसकी पहचान जरूरी है।  अब 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा।

इसमें पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग को भी जोड़ा जाएगा। इस दिवस को प्रदेश के बाहर भी मनाया जाएगा।

जितने भी प्रशासनिक और शासनिक विभाग हैं वहां मैनुअल टेंडरिंग खत्म की जाएगी, पारदर्श‌िता को बढ़ावा देने के ल‌िए ई-टेंडर‌िंग की व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर में हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड के लिए भारत सरकार ने जुलाई 2016 में फैसला लिया था कि इसमें 6.5 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। इस काम को गत‌ि नहीं मिल सकी थी। योगी सरकार किसान हितैषी है इसलिए इसको शुरू किया जाएगा। कैबिनेट में स्टांप ड्यूटी माफ करने का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


कैब‌िनेट के फैसले
यूपी जिला खनिज फाउंडेशन नियमावली 2017 को पारित किया गया।

प्रदेश कैबिनेट ने 2017 की ट्रांसफर पॉलिसी को दी मंजूरी

यूपी जिला खनिज फाउंडेशन न्यास नियमावली को मंजूरी

24 जनवरी को यूपी दिवस मनाएगी सरकार

यूपी में एक जुलाई से जीएसटी बिल लागू करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिली

गोरखपुर खाद कारखाने के काम में आएगी तेजी

शासकीय विभागों में ई टेंडर‌िंग और ई प्रोक्योरमेंट प्रणाली लागू करने का फैसला

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें