फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : आंशिक कोरोना कर्फ्यू में सोमवार से मिल सकती है राहत, खुल सकते हैं बाजार

Sat, 29 May 2021 10:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी सरकार एक जून के बाद कोरोना कर्फ्यू में ढील देने की तैयारी कर रही है। जिन जिलों में संक्रमितों की संख्या कम है वहां राहत दी जा सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सोमवार से आंशिक कोरोना कर्फ्यू में प्रदेश वासियों को राहत मिल सकती है। इसे लेकर रविवार को निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव आरके तिवारी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी से स्थिति का आंकलन करने को कहा है। कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ चुकी है। ऐसे में सरकारी कार्यालयों को खोलने के साथ-साथ बाजार खोलने को भी लेकर मंथन चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रह सकता है रात का कर्फ्यू

सूत्रों की मानें तो ऐसे जिले जहां अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक केस हैं वहां साप्ताहिक बंदी लागू की जाएगी। बाकी स्थानों पर रात में कोरोना कर्फ्यू जारी रह सकता है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय रविवार को ही लिया जाएगा। दर असल एक माह के कोरोना कर्फ्यू से न सिर्फ प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है बल्कि बड़ी संख्या में लोगों के सामने रोजगार का संकट भी खड़ा हो गया है। कोरोना के नए मामलों में भी तेजी स गिरावट दर्ज की जा रही है। अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए और बाजार खोलने को लेकर सरकार पर भी व्यापारियों का काफी दबाव है। ऐसे में कोरोना कर्फ्यू को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से राहत दी जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें