फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर्ज से परेशान प्राॅपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारी

Fri, 24 Oct 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आबिद रजा की फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। ठाकुरगंज के महताब बाग पार्ट-2 स्थित पंजतन हाइट अपार्टमेंट निवासी प्रॉपर्टी डीलर आबिद रजा नकवी (40) ने बाथरूम में खुद को गोली मारकर जान दे दी। गोली उनके पेट में लगी थी। पुलिस का कहना है कि कर्ज व अवसाद के चलते आबिद ने आत्महत्या की है। बुधवार को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था।

पंजतन अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर बने फ्लैट नंबर 106 में आबिद मां शाहीन नकवी के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार दोपहर उन्होंने बेडरूम से अटैच बाथरूम में अवैध पिस्टल से खुद को पेट में गोली मार ली। सतखंडा चौकी प्रभारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक आबिद अपने कमरे से नहीं निकले तो मां ने आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर वह कमरे में गईं तो उन्हें बिस्तर पर रखा तकिया चादर से ढका हुआ मिला। वह बाथरूम में गईं तो आबिद को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। वहीं एक पिस्टल भी पड़ी थी। उन्होंने रोते हुए बिल्डिंग के लोगों को बताया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस का अंदाजा है कि आबिद ने बुधवार देर रात सबके सो जाने के बाद खुद को गोली मार ली, क्योंकि शव में ऐंठन आ गई थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। एफएसएल टीम ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया है।

इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि आबिद पर काफी कर्ज था। इस कारण वह परेशान रहते थे और अवसाद की दवाएं लेते थे। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की है। उनके पिता सैयद आले रजा नकवी एसबीआई से सेवानिवृत्त थे व उनका देहांत हो चुका है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आबिद के पास पिस्टल कहां से आई।
विज्ञापन


पत्नी व रिश्तेदार के साथ मिलकर की थी पार्टी

आबिद ने बुधवार शाम को अपना जन्मदिन मनाया था। पार्टी में उनकी पत्नी अजमत जेहरा और चार साल की बेटी भी शामिल होने आई थीं। पार्टी खत्म होने के बाद पत्नी, बेटी और रिश्तेदार वापस लौट गए थे। आबिद का उनकी पत्नी अजमत जेहरा से करीब पांच साल से विवाद चल रहा था। इस वजह से पत्नी और बेटी उनसे अलग रहती थीं। पुलिस के मुताबिक अजमत जेहरा ठाकुरगंज इलाके के एक निजी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में शिक्षिका हैं। वो अपनी चार साल की बेटी के साथ अस्पताल में ही रहती हैं।

आबिद रजा की फाइल फोटो।

आबिद रजा की फाइल फोटो।

आबिद रजा की फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें