फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हर्ष और आरुष उत्तर प्रदेश की रोलबॉल टीम में चयनित

विज्ञापन
हर्ष पांडेय।
विज्ञापन
लखनऊ। आगरा में होने वाली अंडर-14 नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश रोल बॉल टीम में लखनऊ के दो खिलाड़ी जगह बनाने में कामयाब रहे। टीम में शहर के हर्ष पांडेय और आरुष मिश्रा का चयन किया गया है। रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि आगामी 25 से 28 अक्तूबर तक आगरा में अंडर-14 रोलबॉल नेशनल चैंपियनशिप आयोजित की जायेगी। हर्ष पांडेय और अरुष मिश्रा ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। बीते 11 से 13 अक्तूबर तक मेरठ में आयोजित हुई 18वीं सब जूनियर स्टेट रोलबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ की टीम ने हर्ष और आरुष के दमदार खेल की बदौलत तीसरा स्थान हासिल किया था। इसी के चलते दोनों खिलाड़ियों का चयन यूपी टीम में किया गया। लखनऊ रोलबॉल के कोच नीरज श्रीवास्तव ने हर्ष और आरुष के चयन पर खुशी जताई।

हर्ष पांडेय।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें