लखनऊ। पारा के कुंदन विहार डिप्टी खेड़ा निवासी कारपेंटर विजय कुमार लोधी (58) ने बृहस्पतिवार देर रात घर के पीछे टिनशेड में लगे लोहे के पाइप से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
कार्यवाहक इंस्पेक्टर अजय कुमार के मुताबिक विजय कुमार लोधी कर्ज के चलते काफी परेशान थे। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और अवसाद में थे। इसी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनके परिवार में पत्नी रामजानकी, बेटी सरिता, बेटा और पोती हैं।