माध्यमिक शिक्षा विभाग महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर स्कूलों में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और तीन तलाक की समाप्ति पर भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। इस संबंध में विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को लोक भवन में सम्मान समारोह के दौरान इन मुद्दों पर भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराने को कहा था।
भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘अखंड भारत के लिए अनुच्छेद 370 की समाप्ति एक आवश्यक कदम’ और ‘महिला सशक्तिकरण के लिए तीन तलाक की समाप्ति एक आवश्यक निर्णय’ है। वाद-विवाद का विषय ‘इस सदन की राय में आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान अहिंसा से किया जा सकता हैं और भारत की समस्याओं का मूल जनसंख्या विस्फोट है।