फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी उपचुनाव प्रेक्षक नियुक्त 25 आईएएस अफसरों को राहत, नए अधिकारी नामित

Fri, 20 Sep 2019 02:12 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने आगामी विधानसभा के सामान्य व उपचुनावों के निर्वाचन के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से प्रेक्षक के रूप में नामित 42 में से 25 अधिकारियों की तैनाती में बदलाव का आग्रह किया है।
विज्ञापन


बताते चलें आयोग द्वारा प्रेक्षक के रूप में नामित अधिकारियों में संजय प्रसाद व आलोक कुमार मुख्यमंत्री के सचिव तथा मुकेश मेश्राम लखनऊ के मंडलायुक्त बनाए जा चुके हैं। कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी सरकार की प्राथमिकता से जुड़े विभागों व योजनाओं की जिम्मेदारी देख रहे हैं। शासन ने सचिव मुख्यमंत्री व मंडलायुक्त नियुक्त हो चुके अधिकारियों व विशेष परिस्थिति से प्रभावित कुल 25 अधिकारियों के स्थान पर 25 दूसरे अधिकारियों को नामित कर दिया है।

अब इन 25 आईएएस अधिकारियों को प्रेक्षक बनाने की सिफारिश
संतोष कुमार यादव, शशि भूषण लाल सुशील, भगेलू राम शास्त्री, सत्येंद्र कुमार सिंह, आकाशदीप, धीरज कुमार, नरेंद्र सिंह पटेल, प्रांजल यादव, राजीव शर्मा, मो. शफकत कमाल, सहदेव, मासूम अली सरवर, डा. रमाशंकर मौर्य, राम केवल, राजेश कुमार द्वितीय, श्याम सुंदर शर्मा, फैसल आफतबा, सुशील कुमार मौर्य, सूर्यमणि लाल चंद्र, सुरेंद्र राम, राम नारायण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजाराम, महेंद्र वर्मा व राहुल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें