फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर माध्यामिक शिक्षा परिषद अनुच्छेद 370 व तीन तलाक पर कराएगा भाषण प्रतियोगिताएं

Fri, 20 Sep 2019 02:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महात्मा गांधी
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर स्कूलों में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और तीन तलाक की समाप्ति पर भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। इस संबंध में विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने निर्देश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को लोक भवन में सम्मान समारोह के दौरान इन मुद्दों पर भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराने को कहा था। 

भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘अखंड भारत के लिए अनुच्छेद 370 की समाप्ति एक आवश्यक कदम’ और ‘महिला सशक्तिकरण के लिए तीन तलाक की समाप्ति एक आवश्यक निर्णय’ है। वाद-विवाद का विषय ‘इस सदन की राय में आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान अहिंसा से किया जा सकता हैं और भारत की समस्याओं का मूल जनसंख्या विस्फोट है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘हमारा पक्का संदेश प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश’ और महात्मा गांधी जी के दर्शन एवं विचारों की प्रासंगिकता रखा गया है। स्वच्छता से समृद्धि, अहिंसा तथा जल, थल, नभ प्रदूषण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 

प्रमुख सचिव ने बताया कि 25 एवं 26 सितंबर तक सभी विद्यालयों में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को एक अक्तूबर को मंडल स्तर शामिल होना होगा। इसका परिणाम 2 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें