फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के बदहाल यूपी की कमान फिर नए हाथ में!

Wed, 01 Oct 2014 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने 1987 बैच के आईएएस अधिकारी प्रमुख सचिव कृषि एवं सहकारिता देवाशीष पंडा का कद बढ़ाते हुए उन्हें नया प्रमुख सचिव गृह बनाया है।
विज्ञापन


अपर स्थानिक आयुक्त दिल्ली का उनका पदभार पहले की तरह बना रहेगा। लोक निर्माण व आबकारी विभाग के प्रमुख सचिवों को हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया है।

सरकार ने मंगलवार को सात आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया। इनमें देवाशीष पंडा को प्रमुख सचिव गृह, गोपन, कारागार व वीजा पासपोर्ट के पद पर तैनाती दी गई है।

यह पद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीरज कुमार गुप्ता के 26 सितंबर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद से खाली चल रहा था।

कई वरिष्ठों को पंडा ने छोड़ा पीछे

सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों की दावेदारी को नजरअंदाज करते हुए पंडा पर भरोसा जताया है। पंडा पहले सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव थे।

बाद में उन्हें कृषि व उससे जुड़े कई विभागों की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। अब सपा सरकार ने पंडा पर एक बार फिर बड़ा भरोसा जताते हुए अब तक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले पंडा इसके पहले पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी के अलावा देवरिया, गाजियाबाद के  डीएम, नोएडा प्राधिकरण के एडिशनल सीईओ और लोक निर्माण विभाग के सचिव जैसे पदों पर रह चुके हैं।

इन्हें PWD व आबकारी का दोहरा प्रभार

प्रमुख सचिव राजस्व किशन सिंह अटोरिया पर सरकार ने लेखपाल भर्ती नियमावली बदलवाने की बड़ी जिम्मेदारी डाली थी।

इसमें इंटरव्यू का नंबर 10 से बढ़ाकर 20 किया जाना था। राजस्व परिषद के कई सचिव पिछले दो साल से इंटरव्यू का नंबर बढ़ाने पर सहमत नहीं हो पा रहे थे।

आखिरकार अटोरिया ने इस एजेंडे को पूरा करने में कामयाबी पाई। मंगलवार सुबह कैबिनेट ने इस नियमावली पर मुहर लगाई और शाम को अटोरिया को लोक निर्माण व आबकारी जैसे दो अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी।

रजनीश व दीपक वेटिंग में डाले गए

सरकार ने प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी रजनीश दुबे व प्रमुख सचिव आबकारी दीपक त्रिवेदी को वेटिंग में डाल दिया। चर्चा है कि सड़कों के  निर्माण में गड़बड़ियों पर अंकुश न होने की वजह से दुबे को हटाया गया है।

दीपक त्रिवेदी से सरकार ने पहले गन्ना विभाग लिया था। अब आबकारी भी लेकर वेटिंग में डाल दिया। सिंचाई विभाग में प्रमुख सचिव-॥ की जिम्मेदारी देख रहे सुरेश चंद्रा को प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया है।
 
इसके अलावा, मैनपुरी के डीएम गोविंद राजू एनएस को हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया है। सिद्धार्थनगर के डीएम एसपी मिश्र को मैनपुरी के  डीएम की नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

ये रहे अखिलेश के 'आयाराम-गयाराम'

ये रहे हैं गृह सचिव:
पहले: आरएम श्रीवास्तव
दूसरे: अनिल कुमार गुप्त
तीसरे: दीपक सिंघल
चौथे: राकेश बहादुर
पांचवें: नीरज कुमार गुप्ता
छठे: देवाशीष पंडा

इनकी तैनाती में भी फेरबदल
रजनीश दुबे: प्रतीक्षारत
दीपक त्रिवेदी: प्रतीक्षारत   
किशन सिंह अटोरिया: प्रमुख सचिव, लोक निर्माण एवं आबकारी
सुरेश चंद्रा: प्रमुख सचिव राजस्व
गोविंद राजू एनएस: प्रतीक्षारत
एसपी मिश्र: डीएम मैनपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें