आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के मधुबनी के डहरा थाना भेजा निवासी तौफीक अहमद (18) पुत्र रहमत अली की भी मौत की भी मौत हो गई। उसका इलाज ट्रॉमा में चल रहा था।
तौफीक अपने बड़े भाई हुसैन अहमद, चचेरे भाई इजराइल अब्दुल्लाह और पड़ोसी सितारे के साथ रहकर दिल्ली में नौकरी करता था।
यह सभी दिल्ली से मधुबनी जा रहे थे। बुधवार रात करीब 12:00 बजे एक्सप्रेस-वे पर प्लास्टिक के पाइप लगे दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई जिससे ट्रक पर लदे पाइप सड़क पर गिर पड़े।
इस दौरान पीछे से आ रही बस के चालक ने काफी बचाने की कोशिश की पर बस पाइप के ऊपर चढ़कर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे में तौफीक समेत छह लोगों की मौत हुई जबकि उसका भाई हुसैन अहमद घायल है। इस दौरान हादसे में मारे गए लोगों की सूची जारी की गई है।