फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में मौत: रात भर चला प्रदर्शन, पुलिस ने लाठी मार खदेड़ा, 4 पुलिस वालों पर गैर इरादतन हत्या का केस

Sun, 13 Oct 2024 12:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Death in police custody: लखनऊ में शुक्रवार रात जुआ होने की सूचना पर विकास नगर सेक्टर-8 में पीआरवी पहुंची थी। पुलिसकर्मी ने दो युवकों को हिरासत में लिया था। 
 
विज्ञापन
घटना के बाद रातभर हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर में पुलिस हिरासत में हुई अमन गौतम की मौत के मामले में शनिवार शाम शुरू हुआ जाम प्रदर्शन रात भर चलता रहा। पुलिस ने देर रात लाठी मारकर उनको खदेड़ा भी। परिजनों का आक्रोश इस कदर था कि वह शव का अंतिम संस्कार करने को राजी नही थे। आनन-फानन में पुलिस ने एक नामजद समेत चार पुलिस वालों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब रविवार दोपहर को परिजन अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती है। भीमा आर्मी चीफ चंद्रशेखर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की है। 

विज्ञापन


विकासनगर सेक्टर-8 में शुक्रवार रात जुआ होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पार्क के पास मौजूद 24 साल के अमन गौतम और उनके दोस्त सोनू को उठा ले आई थी। कुछ देर बाद अमन की मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर पीटकर मारने का आरोप लगाया था। तहरीर भी दी थी। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर परिजन और सैकड़ों इलाकाई लोग शनिवार शाम करीब चार बजे खुर्रमनगर चौराहे के पास जुटे। सड़क जाम कर दी और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन

परिवार वाले बोले जुआ नहीं खेलता था

परिजनों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।
परिजनों का कहना था कि अमन कभी भी जुआ नहीं खेलता था। जो लोग जुआ खेलते थे उनको पुलिस नहीं पकड़ पाई। अमन घर के बाहर अपने दोस्त के साथ खड़ा था तो पुलिस उसको उठा ले गई थी। पीटकर मार दिया। देर रात तक प्रदर्शन चलता रहा। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा भी। लेकिन, परिजन किसी भी हालत में शव लेने को राजी नहीं थे। लिहाजा तहरीर के आधार पर सिपाही शैलेंद्र व अन्य तीन अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तब परिजन शवा का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। 

दहशत में हुई अमन की मौत

पुलिस कस्टडी में मौत। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस ने मामले में अमन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी दी है। दावा किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई भी जाहिरा चोट नहीं आई है। कार्डियोजेनिक शॉक से मौत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि परिजन आरोपो पर अड़े हैं। उनका सीधा कहना है कि पुलिस की पिटाई की वजह से अमन बेहोश और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। 

सीसीटीवी आया सामने

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक पुलिसकर्मी अमन को पकड़कर ले जा रहा है। तीन अन्य साथ में है। ये फुटेज शुक्रवार रात सवा दस बजे का है। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि जब अमन की हालत बिगड़ी और मौत हुई तब वह पुलिस हिरासत में ही था।
विज्ञापन

दलित युवक की मौत के दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई: मायावती

चन्द्रशेखर आजाद और मायावती। - फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एव॔ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राजधानी में दलित युवक की मौत के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने शनिवार को जारी अपने बयान मे कहा कि लखनऊ के मोहल्ला गंजरहापुरवा स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर पार्क में घूमने गए एक दलित युवक के साथ कल शाम पुलिस द्वारा बर्बरता से की गई से पिटाई से हुई मौत की घटना दुखद है। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। सरकार दोषी पुलिस वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे तथा पीड़ित परिवार की पूरी मदद भी करे।

परिजनों से मिलने पहुंचे चन्द्रशेखर
इस घटना के बाद नगीना के सांसद चन्द्रशेखर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उनके साथ पूर्व आईपीएस अनुराग ठाकुर और उनकी पत्नी भी रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें