फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुरानी रंजिश में हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला

Fri, 18 Oct 2024 06:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दबंग ने दो साथियों संग मिलकर हाईकोर्ट के अधिवक्ता गुलाम वारिस वारसी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर एक नामजद व दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बीबीडी इलाके की आतिफ विहार कॉलोनी निवासी गुलाम वारिस के मुताबिक कुशीनगर के कसयां निवासी तसलीम से पुरानी रंजिश है। बुधवार रात दस बजे वह बाइक से कहीं जा रहे थे। दरबार मार्ग पर तसलीम व उसके दो साथियों ने बाइक रुकवा ली। विरोध पर तसलीम ने चाकू से उनके सीने पर हमला कर दिया। इसके बाद हाथ में पहने हुई नुकीली चीज से उन पर प्रहार कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पहले गांव जाते समय भी तसलीम, उसके भाई व 27 अज्ञात लोगों ने उन पर हमला किया था। तब थाना कसयां में गैर इरादतन हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया था। वकील ने बताया कि तसलीम के भाई तौसीफ को कोर्ट भगोड़ा घोषित कर चुकी है। तसलीम पर हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई हो चुकी है। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें