फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठेला संचालक पर जानलेवा हमला, वृद्धा के फाड़े कपड़े

Mon, 17 Feb 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ठेला संचालक पर जानलेवा हमला, वृद्धा के फाड़े कपड़े
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज में ठेला लगाने के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित की मां पर भी हमला किया और उनके कपड़े फाड़ डाले। वजीरगंज पुलिस ने तीन नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


युवक के मुताबिक वह घर के पास ठेला लगाते हैं। बीते सोमवार को ठेला लगाने को लेकर सुमित मिश्रा, अमित व नमित का उनसे विवाद हो गया था। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। उसी रात दरवाजा खटखटाने की आवाज पर मां की आंख खुल गई। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला तभी नशे में धुत सुमित, अमित, नमित व 15 अज्ञात लोगों ने मां पर हमला बोल दिया। उनसे छेड़छाड़ की।
शोर सुनकर युवक की आंख खुल गई। वह जब बाहर आया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए पड़ोसियों पर भी आरोपियों ने हमला किया और भाग निकले। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक सुमित, अमित व नमित को जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें