फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोर्ट से घर जा रहे अधिवक्ता पर जानलेवा हमला

Wed, 26 Feb 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कोर्ट से घर जा रहे अधिवक्ता पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट इलाके में सोमवार शाम कोर्ट से घर जा रहे बाइक सवार अधिवक्ता आशाराम पर छह से सात हमलावरों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके भाई मनीष कुमार ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


चिनहट के तिकोनिया गांव निवासी आशाराम शाम 7:45 बजे बाइक से घर जा रहे थे। गोयला गांव के पास बाइक सवार छह से सात युवकों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया। हमले में वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। शोर होने पर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए। खबर पाकर परिजन भी पहुंचे और आशाराम को अस्पताल में भर्ती कराया।

रंजिश या रोडरेज हो सकती है हमले की वजह

एसओ भरत पाठक ने बताया कि घायल अधिवक्ता से बात नहीं हो सकी। फिलहाल उन्होंने किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस पुरानी रंजिश और रोडरेज के विवाद को लेकर छानबीन कर रही है। घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। गोयला गांव के कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें