फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, चेहरा पूरी तरह से खराब, पहचान मुश्किल

Tue, 28 Jan 2025 10:23 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है। युवक का चेहरा पूरी तरह से खराब हो चुका है जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया जहां रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का छत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस शव की पहचान कराने की भी कोशिश करने में जुटी है लेकिन शव का चेहरा पूरी तरह बिगड़ जाने के कारण पुलिस को सफलता मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी रेल मार्ग स्थित मिश्रौली स्टेशन के नजदीक ठेंगहा पुल के पास का है। जहां आज सुबह एक अज्ञात युवक का छत विक्षत शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा था। शव की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों से शव के कपड़े से शिनाख्त करवाने की कोशिश की गई लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। शव का चेहरा पूरी तरह से खराब होने के कारण शव की शिनाख्त करना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन


प्रथमदृष्टया किसी ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले पर संग्रामपुर एसओ संदीप राय ने कहा कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। चेहरा पूरी तरह से खराब है। किसी ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका है फिलहाल शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को मोर्चरी के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें