फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वृद्ध का मलौना खसियारी गांव के निकट मिला शव

Thu, 28 Nov 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। राप्ती नदी किनारे स्थित खेत देखने गया वृद्ध रविवार शाम लापता हो गया था। मामले में परिजनों की तहरीर पर इकौना पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर वृद्ध की एनडीआरएफ टीम के सहयोग से नदी में तलाश करा रही थी। उनका शव 10 किलोमीटर दूर मलौना खसियारी गांव के निकट बरामद किया गया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के सेमरी तरहर चौकी अंतर्गत ग्राम मनोहरापुर के मजरा बढ़ई पुरवा निवासी राजितराम (74) रविवार शाम गांव के दक्षिण स्थित अपना खेत देखने गए था। जहां से वह वापस नहीं लौटे। तलाश के बाद भी पता न चलने पर उनके पुत्र रक्षा राम यादव ने मंगलवार इकौना थाने में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। स्थानीय पुलिस एनडीआरएफ टीम के सहयोग से नदी में तलाश कराया। बुधवार शाम वृद्ध का शव घटनास्थल से करीब दस किलोमीटर दूर मलौना खसियारी गांव के पास से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें