फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या कर नदी में फेंका शव, घर के सामने से हो गई थी लापता

Mon, 21 Jan 2019 11:26 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पारुल (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीतापुर में ...आखिर वही हुआ जिसका डर था। पुलिस कोई सुराग लगा पाती, इससे पहले सात दिनों से लापता बच्ची की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया। रविवार को सरायन नदी से बच्ची का शव बरामद होने पर इलाके में तनाव फैल गया। एसएसपी उत्तरी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। 

विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कुरका गांव निवासी बलवंत की बेटी पारुल (8) 13 जनवरी की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच वह अचानक लापता हो गई। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।

मगर सात सात दिन बाद भी पुलिस बच्ची का पता नहीं लगा सकी। सुबह कुरका गांव के बाहर लकड़ी बीनने गई एक महिला को सरायन नदी में बच्ची का शव दिखा। नदी से बच्ची का शव बरामद होने की सूचना पर ग्रामीण वहां पहुंचे। शव लापता पारुल का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ घंटे पहले ही बच्ची की हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। उसके चेहरे, सीने व पेट पर चोट के निशान पाए गए हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें