फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता सराफा कारोबारी का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के कंचना बिहारी मार्ग कल्याणपुर खत्री इलाके से चार दिन पहले सराफा कारोबारी नरेश वर्मा (50) का शव शुक्रवार को पिकनिक स्पॉट जंगल में मिला। परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त कर हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गुडंबा इलाके के पिकनिक स्पॉट रोड पर शुक्रवार शाम को कुछ लोग टहल रहे थे। इसी बीच झाड़ियों से दुर्गंध आने पर पास जाकर शव पड़ा देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। खत्री इलाके की पूनम वर्मा ने शव की शिनाख्त पति नरेश के रूप में की। पूनम के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह 6 बजे वह रोज की तरह टहलने निकले थे। उन्होंने अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ दिया था। करीब 10 बजे तक वापस नहीं आए तो तलाश शुरू की गई। देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद गुडंबा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
परिवारीजनों केमुताबिक, जंगल में नरेश का शव अर्धनग्न हालात में था। शरीर पर चोट के निशान थे। उनकी हत्या की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा फरीद अहमद के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव चार दिन पुराना है। जो तहरीर मिलेगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भतीजे ने पड़ोसी पर जताया संदेह
कारोबारी नरेश वर्मा के भतीजे शिवसेना उप राज्य प्रमुख गौरव वर्मा ने पड़ोसी पर हत्या की आशंका जाहिर की है। गौरव के मुताबिक, पड़ोसी से चाचा नरेश का कई साल से विवाद चल रहा है। चाचा ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था जिसमें जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें