फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः सीढ़ी के डंडे से लटकता मिला मासूम, घर में मचा कोहराम

Tue, 19 Nov 2019 12:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ के आशियाना में रविवार शाम 10 वर्षीय मासूम का शव बांस की सीढ़ी के डंडे से लटकता पाए जाने पर हड़कंप मच गया। मासूम घर पर अकेला था और दरवाजा भीतर से बंद था। परिवारीजनों से सूचना पाकर आई पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मासूम को अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवारीजनों का शक है कि बच्चे ने खेल-खेल में फंदा लगाया होगा और मौत हो गई। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मासूम की मां घरों में कामकाज करती है।

उसके माता-पिता के संबंध आपस में खराब हैं। करीब आठ साल पहले मां उसे व बेटी को लेकर मजदूरी करने वाले एक युवक के साथ रहने चली गई। रविवार दोपहर उसकी मां-बहन और युवक काम पर गए थे। शाम को युवक घर लौटा तो दरवाजा भीतर से बंद पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का दरवाजा भीतर से था बंद

उसने बालक को पुकारा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। युवक ने खिड़की से झांककर भीतर देखा तो होश उड़ गए। मासूम बालक सीढ़ी के डंडे में कसे फंदे से लटका हुआ था। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिवारीजनों ने किसी तरह के झगड़े या विवाद की जानकारी नहीं दी है जिसकी वजह से बच्चा खुदकुशी करने को मजबूर हो जाए।

घर का दरवाजा भीतर से बंद था, इसलिए हत्या या मारकर लटकाने की भी आशंका नहीं लग रही। ऐसा लग रहा है कि खेल-खेल में फंदा कसने से बच्चे की मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें