फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मचान पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Tue, 10 Feb 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा के भगौतीपुर, भटेसवा निवासी रजनेश रावत (45) की रविवार रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रजनेश का शव रात में आठ बजे गांव के बाहर खेत में बने मचान पर मिला। भाई शिवमंगल में जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिवमंगल के अनुसार, रजनेश खेती करते थे। रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के लोग भेंड़िया सीतापुर गए हुए थे। रविवार को घर पर केवल उनका भाई रजनेश और परिवार की एक महिला थी। शिवमंगल रविवार शाम को लौटे तो उनके भाई नजर नहीं आए। इस पर उन्होंने छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वह खेत के मचान पर गए, जहां रजनेश मरणासन्न पड़े थे। रजनेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिवार की महिला पर लगाए आरोप
शिवमंगल ने रजनेश की मौत के लिए परिवार की ही महिला को जिम्मेदार ठहराया। आरोप है कि रजनेश की हत्या अवैध संबंधों का विरोध करने पर की गई है। इसमें एक पड़ोसी भी शामिल है। शिवमंगल ने बताया कि 20 दिन पहले महिला को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में रजनेश ने देख लिया था। इसका उसने विरोध किया था। दोनों पक्षों में काफी विवाद भी हुआ था। आरोप है कि रजनेश को रास्ते से हटाने के लिए साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

मामले की छानबीन कर रही है पुलिस
परिजनों ने रविवार को ही मामले की शिकायत पुलिस से की थी। प्रभारी निरीक्षक इटौंजा मार्कंडेय यादव ने बताया है मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा है। पुलिस विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें