फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा विश्वविद्यालय में रोजगार मेला आज

Tue, 10 Feb 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भाषा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में मंगलवार को सेवायोजन विभाग के सहयोग से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस मेले में टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट सहित कुल 21 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी, जिनके माध्यम से लगभग 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले में 12वीं पास, स्नातक, परास्नातक एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रोमोटर, असिस्टेंट मैनेजर, एटीएम ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। सभी प्रतिभागियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें