फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाग में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 17 Apr 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मऊ गांव के पास स्थित आम के बाग में बृहस्पतिवार को 35 वर्षीय युवक का अर्धनग्न शव मिला। शव औंधे मुंह पड़ा था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, शाम लगभग साढ़े पांच बजे चरवाहे बाग की ओर गए तो उन्होंने युवक का शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। आशंका है कि युवक को कहीं और से लाकर बाग में हत्या कर फेंका गया है। युवक ने काही कलर का कच्छा पहन रखा है। उसके बाकी के कपड़े गायब थे। एसीपी विकास कुमार पांडेय के मुताबिक युवक की मौत लू लगने से हो सकती है। पोस्टमॉर्टम से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।



चेहरे को जमीन में दबाया गया, अकड़ गया था शव

युवक के पैर व हाथों में मिट्टी लगी हुई थी। उसके कपड़े व चप्पलें गायब थीं। देखने में लग रहा है कि उसने बचने के लिए संघर्ष किया होगा। मिट्टी में उसका मुंह धंसा हुआ मिला है, जबकि युवक का एक हाथ सीने के नीचे दबा था। दूसरा हाथ उसका सिर के पास था। शव अकड़ चुका था। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि शव बुधवार की रात से पड़ा होगा।

मौके पर जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें