फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव, पिता ने पति व परिवार पर लगाए ये आरोप

Thu, 23 Apr 2020 04:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मोहनलालगंज के कीर्तिखेड़ा निवासी युवक से आठ माह पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती बीनू (20) का शव संदिग्ध हालात में कमरे में लोहे के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला के मुताबिक बुधवार को कनकहा के कीर्तिखेड़ा गांव में सूरज के घर में उसकी पत्नी बीनू का शव कमरे की छत में लगे लोहे के कुंडे में साड़ी के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पड़ोसियों ने दी मौत की सूचना

सूरज के मुताबिक उसने आठ माह पहले बीनू से प्रेम विवाह किया था। वहीं बीनू के पिता ने पति सूरज व बाबा पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। आरोप है कि मंगलवार को सूरज व उसके बाबा ने बीनू से दो लाख रुपये मायके से लाने के बाद ही घर में रखने की बात कही थी।

देर रात बीनू का शव फंदे से लटकता मिला। पड़ोसियों ने मौत की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें