फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एक फिर शर्मसारः नवजात बच्ची को नहर में फेंका, कुत्तों ने नोंचा शव

Fri, 01 Mar 2019 12:07 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में एक और नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पारा के कुल्हड़कटा गांव के पास शारदा नहर में बच्ची का शव कुत्ते नोंच रहे थे। लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कुत्तों को भगाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे लोगों ने नहर में बच्ची का शव उतराते देखा।
विज्ञापन


शव के आसपास आवारा कुत्ते मंडरा रहे थे। लोगों को देखते ही देखते कुत्तों ने शव पानी से बाहर निकालकर नोचना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद व्यक्तियों ने कुत्तों को खदेड़ा और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्ची का शव देखकर ऐसा लग रहा है कि वह जन्म लेने के तुरंत बाद मर गई होगी।

हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची होने की वजह से उसे पैदा होते ही फेंक देने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्ची किसकी है? उसे किसने और क्यों फेंका? वह जीवित फेंकी गई या मृत अवस्था में? इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जिस स्थान पर बच्ची का शव मिला है, वहां आसपास कोई अस्पताल अथवा नर्सिंगहोम भी नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें