फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिहाबाद: शारदा नहर में मिली सिर कटी लाश, मचा हड़कंप 

Fri, 18 Sep 2020 04:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के मलिहाबाद इलाके के ढेड़े मऊ गांव में शुक्रवार सुबह शारदा नहर में सिर कटी लाश उतराती मिली। सुबह ग्रामीणों ने जब लाश देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इलाके में शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


सीओ मलिहाबाद नईम उल हसन के मुताबिक मृतक की उम्र करीब (45) वर्ष  है,  हत्या कर शव को नहर में फेंका गया। मृतक के शरीर पर नीले रंग की कमीज है। आशंका है कि लाश गैर जनपद से बहकर आई है। आसपास के इलाकों में शव की फोटो भेज कर शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें