फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी चूकः एसजीपीजीआई में शव बदलने से अफरातफरी, पढ़ें- पूरा मामला

Tue, 08 Dec 2020 03:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एसजीपीजीआई में बड़ी चूक हुई। कोरोना से जान गंवाने वाली दो महिलाओं के शव बदल गए। कुछ देर बाद इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई। उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई और वाहनों को लौटा कर संबंधित परिजनों को शव सौंपे गए।

विज्ञापन

पीजीआई में सोमवार को फतेहपुर निवासी 58 वर्षीय महिला और वाराणसी निवासी 37 साल की महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा दोनों के शव पैक कर परिजनों को सौंप दिए गए। बताया जाता है कि वाहन में शव लेकर जाते समय वाराणसी निवासी महिला के परिजनों को शरीर की स्थिति देख शक हुआ।

उन्होंने इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी। पहले तो अस्पताल प्रशासन ने मानने से इनकार कर दिया। इस दौरान वाराणसी निवासी महिला के परिजनों ने फतेहपुर के परिजनों से भी बात की तो भी सशंकित हो गए। इस पर वे दोनों शव लेकर पीजीआई लौटे। यहां आने पर दोबारा मिलान किया गया तो शव बदलने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों को शव दिखा कर दोबारा पैकिंग की गई। 

वाहन में शव रखते समय चूक हो गई थी। लेकिन यह गलती अस्पताल प्रशासन ने खुद पकड़ ली और दोनों वाहनों को रास्ते से लौटाया गया। इसके बाद संबंधित शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। - डॉ. आरके सिंह, नोडल ऑफिसर, राजधानी कोविड अस्पताल 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें