इकलौते बेटे के शहीद होने की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां शांति के साथ पत्नी विनीता और तीन बहनें बेहाल हैं। सेना में जेसीओ पद पर तैनात श्याम सिंह यादव सिंह की देश की सेवा करते हुई शहादत की सूचना से गांव समेत क्षेत्र वासियों की आंखे नम है। हादसे की खबर सुन शहीद फौजी के घर में ढांढस बांधने वालों का तांता लग गया। वर्ष-2013 में रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पहराखेड़ा निवासी विनीता से वर्ष श्याम सिंह की शादी हुई थी। श्याम सिंह को एक छोटा बेटा अमन (08) है। पिता खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बेटा ही परिवार का इकलौता सहारा था। पिता सुन्दर लाल यादव ने बताया कि आठ दिसंबर को ही घर से ड्यूटी पर सिक्किम गया था। शुक्रवार रात सेना के एक अधिकारी ने बेटे के शहीद होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में सेना के 16 सैनिकों के शहीद हो गए। इसमें आपका बेटा भी शहीद हो गया है।
सिक्किम में हुये सड़क हादसे में ललितपुर का जवान भी बलिदान
सिक्किम में हुए सड़क हादसे में जो 16 जवान बलिदान हो गये, उनमें से एक जिले का जवान भी शामिल है। जवान का परिवार सौजना थाना क्षेत्र में रहता है। जवान के बलिदान की खबर आते ही गांव व परिवार में मातम छा गया। सौजना क्षेत्र निवासी चरन सिंह पुत्र हुकुम सिंह (40) सेना में जवान थे। वर्तमान में वह सिक्किम में तैनात थे।
थाना क्षेत्र सौजना कस्बा के मोहल्ला ठकरास निवासी हुकुम सिंह का बेटा चरन सिंह (35) वर्ष 2004 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 26 नायक यूनिट में सिक्किम में तैनात था। शुक्रवार को सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चरन सिंह भी शहीद हो गए।
बच्चों के जन्मदिन पर मिली दुख भरी खबर
परिजनों के मुताबिक चरन सिंह की बेटी और बेटे का शुक्रवार को जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस दौरान हादसे की सूचना मिली। जिससे खुशियों का माहौल दुख में बदल गया। परिजन मोबाइल पर उसके संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हैं।
22 दिन पहले ही गया था ड्यूटी पर
परिजनों के मुताबिक करीब दो माह पहले वह अवकाश पर एक माह के लिए आया था। गांव में कुछ काम होने पर उसने अवकाश एक माह के लिए बढ़ा लिया था। एक दिसंबर को वह सिक्किम के लिए रवाना हो गया था।