बुजुर्गों से बात करतीं डीसीपी महिला क्राइम रुचिका चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी महिला क्राइम रुचिका चौधरी ने सरोजनी नगर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। डीसीपी को देखकर आश्रम में मौजूद सभी बुजुर्ग खुश हो गए। इस दौरान डीसीपी ने सभी से बात की और हालचाल लिए।
साथ ही उनकी पसंद के खाने के आइटम पूछे तो एक बुजुर्ग ने उपमा खाने की फरमाइश की तो किसी ने बिस्कुट खाने की इच्छा जताई। डीसीपी ने काफी समय उनके साथ बिताया। इस दौरान वहां बैठे चार बुजुर्ग कुछ बोल नहीं रहे थे।
क्योंकि वो देख नहीं सकते थे। जब उनसे डीसीपी ने पूछा की आपको क्या खाना है तो चारों ने कहा खाने का मन तो नहीं है लेकिन उन्हें गाना सुनने के लिए रेडियो मिल जाए तो दिन कट जाएंगे। इसके बाद डीसीपी ने सारा सामान पहुंचाने का वादा किया है। इसके बाद सभी को कंबल और खाने का सामान बांटा।