फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयानंद गर्ल्स ने दोहरा खिताब कब्जाया

Fri, 05 Sep 2014 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दयानंद गर्ल्स इंटर कॉलेज ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जनपदीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में सीनियर एवं सब जूनियर वर्ग का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन


सरस्वती गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में कई स्कूली की टीमों ने भाग लिया। बृहस्पतिवार को सीनियर वर्ग के फाइनल में दयानंद गर्ल्स का सामना मेजबान सरस्वती गर्ल्स इंटर कॉलेज से हुआ।

एकतरफा रहे मुकाबले में भारी जनसमर्थन के बावजूद मेजबान टीम के खिलाड़ियों प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके और मुकाबला 11-26 से गंवा बैठे।

विजेता टीम से सोना कश्यप, दीपा, वंदना, दिव्या और सुषमा ने शानदार खेल दिखाया, जबकि पराजित टीम से सुमन और पिंकी का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग का फाइनल भी सीनियर वर्ग की तरह एकतरफा रहा। जिसमें दयानंद गर्ल्स इंटर कॉलेज ने जनता गर्ल्स को 37-7 से करारी मात देकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि कुश्ती के दिग्गज खिलाड़ी जेपी अग्रवाल और सरस्वती इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सरोज दुबे ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें