डोंडियाखेड़ा में खजाने के लिए खुदाई पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि संत दूसरे जिलों में भी ऐसे ही सोना निकलने का आर्शीवाद दें।
चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि अगर कन्नौज में सोना निकल आए तो जनपद के साथ प्रदेश का भी भला हो जाएगा।
मुख्यमंत्री उन्नाव स्थित मौरावां के गांव बचुआखेड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां डोंडियांखेड़ा पर एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि अन्य जिलों में भी साधु संत आशीर्वाद दें कि सोना निकले।
अखिलेश ने बताया कि डीएम के खुदाई स्थल पर फावड़ा चलाने जाने पर उन्होंने कहा कि बाद में इसकी जानकारी मिली। उन्होंने न तो खुदाई की अनुमति दी न काम को रोका।
अखिलेश ने साफ किया कि खुदाई के लिए किसी संत को अनुमति तो केंद्र सरकार ही दे सकती है। पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज पर उन्होंने कहा कि अगर वहां भी सोना निकले तो जनपद के साथ-साथ प्रदेश को भी फायदा होगा।
संदेह इस बात कहा है कि जितना ज्यादा सोना निकलेगा, वह भी यूपी केहक की तरह उसको मिलेगा या नहीं।