फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटियों ने सुनाई संघर्ष से सफलता की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर के चंवर गांव की रानी राजभर ने पढ़ाई के लिए बाहर निकलकर न सिर्फ बड़े कॉलेज में मशक्कत के बाद दाखिला लिया और फिर 40 किमी रोजाना साइकिल चलाकर शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने अपने इस सफर को बयां किया तो प्रेक्षागृह में बैठे हर शख्स के रोंगटे खड़े हो गए। मौका था संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में ब्रेकथ्रू संस्था की ओर से आयोजित कार्यकम ‘दे ताली : सपनों से सफलता तक’ का। आयोजन में रानी की तरह ही प्रदेशभर से आईं बेटियों, बेटों और महिलाओं ने अपने संघर्ष की दास्तां को मंच पर साझा किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘दे ताली सॉन्ग’ की लॉन्चिंग रही। इसे गायिका सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज से सजाया है। संस्था की त्रिबेनी पेगू ने बताया कि इसके लिए उन्होंने कोई पारिश्रमिक नहीं लिया। यह गीत युवा महिलाओं की आकांक्षाओं, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की भावना का प्रतीक है। इसके साथ ही ‘गुफ्तगू’ सत्र में कंटेंट क्रिएटर्स और युवाओं के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका, मानसिकता परिवर्तन और सामाजिक बदलाव पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश के ग्रामीण अंचलों से आई बेटियों ने संघर्ष की कहानी अपनी जुबानी सुनाई। त्रिबेनी पेगू ने बताया कि संस्था उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, गोरखपुर, लखनऊ और महाराजगंज आदि जिलों में 55 हजार किशोरों व युवाओं के साथ काम कर रही है। यह स्कूलों और समुदायों में संवाद, मीडिया व डिजिटल अभियानों के माध्यम से लैंगिक समानता, नेतृत्व और निर्णय क्षमता को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें