फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहू थी नशे की बड़ी कारोबारी, ससुर व देवर सहित चार गिरफ्तार, 10.29 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

विज्ञापन
बहू थी नशे की बड़ी कारोबारी, ससुर व देवर सहित चार गिरफ्तार, 10.29 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के गऊघाट निवासी नेहा निषाद नशे की बड़ी कारोबारी निकली। एएनटीएफ और ठाकुरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की शाम नेहा, उसके देवर आयुष, ससुर श्रवण और सआदतगंज निवासी साथी सुफिया को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 10.29 करोड़ रुपये कीमत का मादक पदार्थ बरामद किया गया।



एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के आईजी अब्दुल हमीद ने बताया कि सर्विलांस व मुखबिर की मदद से सूचना मिली कि ठाकुरगंज के गऊघाट निवासी एक परिवार बाराबंकी से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ खरीदकर लाता है। ये परिवार लखनऊ में फुटकर में मादक पदार्थ की बिक्री करवाता है। इस सूचना पर एएनटीएफ और ठाकुरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। मौके से आरोपी बहू, ससुर, देवर और एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 1.015 किलो मार्फिन, 252 ग्राम चरस, 5.5 किलो गांजा व छह ग्राम मेफेड्रोन, एक कार, चार मोबाइल, 79,530 रुपये और 100 यूरो का एक नोट मिला। पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पति पहले से है जेल में



आईजी के अनुसार आरोपी नेहा का पति लक्की पहले ही मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस पकड़े गए आरोेपियों से उनके बाराबंकी नेटवर्क का पता लगा रही है। ये भी पता कर रही है कि लखनऊ में फुटकर बिक्री कराने के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें