लखनऊ विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 19 मार्च के बीच किया जाएगा। प्रवेश अनुभाग ने सोमवार को प्रवेश परीक्षा का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया। अगर किसी अभ्यर्थी को संभावित कार्यक्रम पर आपत्ति हो तो वे ईमेल आईडी luphd2019@gmail.com पर ईमेल भेजकर अपनी शिकायत 20 फरवरी शाम पांच बजे तक भेज सकते हैं।
इसके बाद 24 फरवरी को अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। विवि में शैक्षिक सत्र 2019-20 की पीएचडी की 492 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं। इसके लिए 5,260 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में लिखित परीक्षा 70 अंकों की और मौखिक 30 अंकों की होगी।
जिन अभ्यर्थियों ने एक विषय में आवेदन किया है उनकी परीक्षा दोपहर एक बजे से दो बजकर 30 मिनट तक तथा दो विषयों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा दोपहर एक बजे से तीन बजकर 15 मिनट तक होगी।
देखें- प्रस्तावित कार्यक्रम
लखनऊ यूनिवर्सिटी
- फोटो : amar ujala
प्रस्तावित कार्यक्रम
16 मार्च- अप्लाइड इकोनॉमिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कॉमर्स
17 मार्च- एआईएच, एंथ्रोपोलॉजी, अरेबिक, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, फ्रेंच, हिंदी, गृहविज्ञान, मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास, पत्रकारिता, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, लिंग्विस्टिक्स, ओरिएंटल संस्कृत, पर्शियन, फिलॉसिफी, फिजिकल एजुकेशन, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाजकार्य, समाजशास्त्र, उर्दू, वेस्टर्न हिस्ट्री
18 मार्च- बायोकेमिस्ट्री, बॉटनी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, जियोलॉजी, गणित, फिजिक्स, स्टेटिसटिक्स, जूलॉजी
19 मार्च- एजुकेशन, लॉ, फाइन आर्ट्स