फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारक! 30 से शुरू होंगे रोजे, 29 जुलाई को ईद

Sat, 28 Jun 2014 11:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिया धर्मगुरु व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने चांद का दीदार किए बगैर ही ईद का एलान कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर वैज्ञानिक गणना के आधार पर मौलाना सादिक ने एलान किया कि रमजान का पहला रोजा 30 जून को होगा और ईद 29 जुलाई को मनाई जाएगी।

हालांकि, पारंपरिक तौर-तरीके से शनिवार रात चांद का दीदार किया जाना है। अन्य तमाम मौलाना व धर्मगुरु भी शनिवार को ही चांद का दीदार करने के बाद ईद का एलान करेंगे।
Trending Videos

कई साल से रूढ़ि तोड़ रहे मौलाना सादिक

मौलाना कल्बे सादिक ने करीब चार साल पहले पारंपरिक तौर-तरीकों को दरकिनार कर वैज्ञानिक गणना के आधार पर ईद के एलान किए जाने की वकालत की थी।

कुछ लोगों ने सादिक की राय को अमलीजामा पहनाया, लेकिन तमाम लोग आज तक रूढ़ियों की बंदिशों से खुद को आजाद नहीं कर सके हैं।

हालांकि, मौलाना सादिक तर्क देते हैं कि आज के वैज्ञानिक जमाने में साइंस के आधार पर ही जब गणना मुमकिन है तो चांद का दीदार करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

चांद के दीदार को सज रहा ईदगाह

मौलाना कल्बे सादिक ने भले ही‌ पिछले कई बरसों की तरह इस बार भी ईद का एलान प‌ारंपरिक रिवाज से एक दिन पहले ही कर दिया हो, लेकिन लखनऊ के ईदगाह में चांद के दीदार का इंतजार बेसब्री से हो रहा है।

यहां शनिवार को ईदगाह कमेटी के मेम्बरान रात को चांद का दीदार करेंगे और उसके बाद ही ईद का एलान करेंगे। इसके लिए ईदगाह की सजावट तकरीबन पूरी भी हो चुकी है।

गौरतलब है कि इस तरह से संप्रदाय और मान्यता के आधार पर ईद को लेकर भी विवाद होते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें