फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ऑटो चालक को चौराहे पर पीटने वाला दरोगा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग ऑटो चालक को चौराहे पर पीटने वाला दरोगा गिरफ्तार, निलंबित
विज्ञापन

कृष्णानगर थानाक्षेत्र में सराफा चौकी के सामने बुजुर्ग ऑटो चालक चंद्रप्रकाश को पीटने वाले दरोगा अशोक शर्मा को पुलिस ने शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। आरोपी दरोगा मानकनगर में तैनात है। क्षेत्राधिकारी कृष्णानगर अमित कुमार राय के मुताबिक, आरोपी दरोगा ने पराग डेयरी के पास रहने वाले चंद्रप्रकाश को बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस चौकी के सामने जमकर पीटा था और पैर पकड़वाए थे।
विज्ञापन

दरोगा की करतूत चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। देर रात पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फुटेज खंगाले।
एक जगह बाइक का नंबर मिला तो दरोगा की पहचान मानकनगर में तैनात अशोक शर्मा के रुप में हुई। शुक्रवार शाम दरोगा को मानकनगर इलाके से हिरासत में लिया गया।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। वहीं, देर शाम को पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें