फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 40 गांवों में देर रात तक छाया रहा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बनी पावर हाउस से जुड़े 40 गांवों की बुधवार देर रात तक बिजली गुल रही। सैकड़ों उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार भी कई घंटे तक संकट झेलना पड़ा। ट्रांसमिशन की टूटी लाइन शाम को चालू हो पाई। उधर, बंथरा क्षेत्र में बनी पावर हाउस की 33 केवी ओवरहेड लाइन पर ट्रांसमिशन की 220 केवी लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। इससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ब्रह्म पाल ने बताया कि बनी पावर हाउस की दूसरी 33 केवी लाइन में बृहस्पतिवार दोपहर 3:15 बजे अचानक फॉल्ट आ गया। इससे लतीफनगर, पहाड़पुर, धवापुर, बेंती, मिर्जापुर, खसरवारा, हरौनी, बीबीपुर, किशनपुर कौड़िया, बनी समेत 40 से ज्यादा गांवों की बिजली ठप हो गई।
रामचंद मिशन उपकेंद्र से जुड़े चक्करपुरवा, घैला, केएल शास्त्री, कैरियर मेडिकल कॉलेज की बृहस्पतिवार को दो घंटे तक बिजली गुल रही। समेसी उपकेंद्र के तहत आने वाले मीरखनगर, समेसी और बहरौली फीडरों पर बृहस्पतिवार को दिनभर व्यवस्था चरमराई रही। इससे फसलों की सिंचाई का काम भी प्रभावित हुआ। अब्बासनगर में खंभे में करंट उतरने से लोगों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन


एसी से हीटर तक चोरी की बिजली से चालू
लखनऊ। गोमतीनगर के उजरियांव में दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां हीटर से लेकर एसी तक चोरी की बिजली से चल रहे थे। मुख्य अभियंता सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि शीष अहमद व अरशद अली के घर से आठ-आठ किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी जाने की एफआईआर कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें