फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस आज निरस्त

विज्ञापन
ट्रेन निरस्त रहने से यात्रियों को होगी परेशानी। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दरभंगा से सोमवार को चलने वाली दरभंगा अमृतसर स्पेशल (05211) निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

वहीं, अमृतसर से 10 मार्च को चलने वाली अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस (05212) भी कैंसिल रहेगी। जबकि अमृतसर से सोमवार को चलने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस (04650) परिवर्तित मार्ग अमृतसर, तरनतारन और ब्यास के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, जयनगर से सोमवार को चलने वाली जयनगर-अमृतसर गाड़ी (04673) परिवर्तित मार्ग ब्यास, तरनतारन और अमृतसर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें