मातृ और शिशु रेफरल सेंटर होगा शुरू।
- फोटो : ??? ?????
लोहिया संस्थान के मातृ एवं शिशु रेफरल केंद्र शुरू करने की तैयारी है। लोहिया संस्थान प्रशासन ने 15 मार्च से रेफरल अस्पताल शुरू करने की बात कही है।
अस्पताल में साफ-सफाई तथा अन्य तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। शहीद पथ किनारे स्थित लोहिया संस्थान के मातृ एवं शिशु रेफरल केंद्र में गाइनकोलॉजी, पीडियाट्रिक, पीडियाट्रिक सर्जरी और इंडोक्राइन के विभाग संचालित होते हैं।
कोरोना की वजह से इसे कोविड अस्पताल बनाया गया था। अस्पताल को पहले एक मार्च से संचालित करने की योजना थी, लेकिन कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो सका।
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मीडिया प्रभारी श्रीकेश सिंह ने बताया कि मातृ एवं शिशु रेफरल केंद्र को 15 मार्च से शुरू किया जाना है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके बाद ओपीडी समेत पूरा विभाग शहीद पथ स्थित अस्पताल में शिफ्ट हो जाएगा।