फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने दारा सिंह चौहान को बनाया प्रत्याशी, 18 को भरेंगे नामांकन

Tue, 16 Jan 2024 03:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में एक सीट पर होने वाले विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने सपा छोड़कर आए दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। उपचुनाव 30 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
दारा सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधान परिषद में एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक दारा सिंह चौहान को उम्मीदवार घोषित किया है। वह 18 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक यूपी भाजपा की कोर कमेटी ने उप चुनाव के लिए पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था। पैनल में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान का नाम प्राथमिकता पर था। 

ये भी पढ़ें - अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू, काशी के पंडितों ने सरयू में स्नान कर शुरू की पूजा विधि
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: धुंध और कोहरे में लिपटा पूरा प्रदेश, कई जिले भीषण शीतलहर की चपेट में, मौसम विभाग ने चेताया
विज्ञापन


इनके अतिरिक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और संतोष सिंह सहित अन्य नाम शामिल थे। केंद्रीय नेतृत्व ने दारा सिंह चौहान के नाम पर सहमति दे दी।

सपा से इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह घोसी विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव हार गए थे। तब से ही दारा सिंह को विधान परिषद भेजने की चर्चा चल रही है।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी
भारत निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद में एक सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया है। उप चुनाव अब 29 जनवरी की जगह 30 जनवरी को होगा और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी की जगह 23 जनवरी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें