फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंदिर में दलित बुजुर्ग से अभद्रता, गंदगी चटवाने का आरोप; केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Tue, 21 Oct 2025 09:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में मंदिर में दलित बुजुर्ग से अभद्रता का मामला सामने आया है। बुजुर्ग को गंदगी चटवाने का आरोप है। मामले में केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के काकोरी में सोमवार की रात शीतला मंदिर परिसर में दलित बुजुर्ग के साथ मंदिर संचालक के परिजनों ने अभद्र व्यवहार किया। बुजुर्ग से मंदिर में पानी गिर जाने पर आरोपी ने बुजुर्ग पर गदंगी फैलाने का आरोप लगाकर जबरन गदंगी चाटने के लिए मजबूर किया। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक, काकोरी कस्बा के हाता हजरत साहब वार्ड निवासी रामपाल रावत (65) दीपावली की रात 9 बजे मंदिर में टहलने गए थे। पानी पीते वक्त कुछ पानी नीचे गिर गया। इसी समय मंदिर संचालक परिवार के स्वामीकांत उर्फ पम्मू वहां पहुंचा। उसने रामपाल पर गदंगी करने का आरोप लगाकर अभद्रता की। 

रामपाल ने कहा कि यह सिर्फ पानी है, तो आरोपी ने कहा यदि पानी है तो इसे चाटकर दिखाओ। मजबूर रामपाल ने बेइज्जती के डर से ऐसा किया। पीड़ित ने घर पहुंचकर पूरी बात बताई तो परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी स्वामी कांत उर्फ पम्मू के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें