फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों को मिला दीवाली का तोहफा, दैनिक भत्ता बढ़ा

Sun, 30 Oct 2016 01:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी सरकार ने होमगार्डों को दिवाली का शानदार तोहफा दिया है। उनका दैनिक भत्ता बढ़ गया है। होमगार्डों के दैनिक भत्ते में 75 रुपये की बढ़ोतरी के बाद होमगार्ड्स एसोसिएशन ने प्रस्तावित कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन वापस ले लिया। मुख्य सचिव से वार्ता के बाद एसोसिएशन ने इसका एलान किया।
विज्ञापन


शनिवार को मुख्य सचिव राहुल भटनागर और उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन की बीच वार्ता के दौरान 75 रुपये की बढ़ोतरी को स्वीकार कर लिया गया।

अब उन्हें ड्यूटी की तिथियों में 375 रुपये की दर से भुगतान मिलेगा। इसके अलावा गृह विभाग द्वारा संचालित डायल-100 योजना में ड्यूटी पर लगाए जाने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन


होमगार्ड्स एसोसिएशन ने अपने सदस्य मुकेश द्विवेदी का मुद्दा भी उठाया, जिनके खिलाफ आपराधिक वाद दायर किया गया है। एसोसिएशन ने उनकी बहाली का अनुरोध किया। इस मुकदमे में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन द्विवेदी को बहाल किए जाने पर भी सहमति बनी। होमगार्ड्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने इन निर्णयों पर खुशी जताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें